कुंडा: मिशन शक्ति के तहत कुंडा सहित जिले के सभी थानों में बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति के तहत कुंडा समेत जिले के सभी थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। यह जागरूकता अभियान एसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में गुरुवार को शाम 4:00 बजे तक सभी इलाके के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर एंटी रोमियो की टीम द्वारा किया गया। जहां छात्राओं को महिला सशक्तिकरण समेत हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।