कुंडा: हथिगवां थाना क्षेत्र के बरना गांव के पास बदमाशों ने टेंपो चालक की हत्या की, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
हथिगवां थाना क्षेत्र के बरना गांव के पास रंजिश के चलते बदमाशों ने टेंपो चालक की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बुधवार शाम 7:00 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक टैम्पू चालक का नाम रवि यादव है।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। मामले की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।