कटिहार: जुराबगंज से कोढ़ा गैंग के 17 सदस्य गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
गुरुवार की शाम 4 बजे SP वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता कर कोढ़ा गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल 31 लोगों को पकड़ा गया था। जिसमें 14 लोगों को निर्दोष पाते हुए छोड़ दिया गया। बाकी बचे 17 लोगों का आपराधिक इतिहास बिहार के साथ देश के अन्य राज्यों में भी दर्ज है। इन पर लुट, मोटरसाइकिल चोरी एवं अन्य अपराध में यह लोग संलिप्त थे।