कोतमा: रेउला में शादी समारोह में मारपीट और गुंडागर्दी करने पर महिला ने दर्ज कराई शिकायत
Kotma, Anuppur | Apr 27, 2026 सोमवार 1:00 बजे कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेउला में शादी समारोह में मारपीट और गुंडागर्दी करने के मामले को लेकर के महिला ने शिकायत कोतमा थाने में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि रविवार को उनकी दो बेटियों की शादी थी जहां सरपंच के बेटे ने पहुंचकर हंगामा करते हुए मारपीट की और खाना फेंक दिया।