तरबगंज: वजीरगंज के माथेपर खरहरी में मिट्टी खदान को लेकर हुई मारपीट, चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मुकदमा
वजीरगंज थानाक्षेत्र ग्राम पंचायत माथेपुर खरहरी में सयुंक्त बाग में जेसीबी से मिट्टी खुदाई करने को लेकर शुक्रवार सुबह मारपीट हो गयी। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़ित संतोष सिंह के अनुसार वृज नन्दन सिंह, दलीप सिंह, महीप सिंह, शिखर सिंह पुत्रगण माता प्रसाद सिंह सहखाते के बाग में जेसीबी से मिट्टी खनन करवा रहे थे।