वाराणसी की मिर्जामुराद ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने सोमवार सुबह 11 बजे बेनीपुर नहर के पास से पकड़ा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी लंबे समय से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।