Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती पर AAP के आदिवासी नेता चैतर वसावा जनता के बीच #AAPGujarat #chaitarvasava

10.4k views | Sono, Jamui | Nov 17, 2025

MORE NEWS

Jamui, Bihar | Aug 11, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
11 अगस्त 2026

शीर्षक: अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बुनियाद केंद्र में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर; डिजिटल साक्षरता सह सुरक्षा सत्र में साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए गए टिप्स।

•निष्क्रिय पड़े ‘कल्याण वृद्धजन संघ’ को गति देने हेतु नए डे-केयर सेंटर का हुआ शुभारंभ।•

जमुई : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की 'अटल वयो अभ्युदय योजना' के अंतर्गत आज जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जमुई के द्वारा से बुनियाद केंद्र प्रांगण , खैरा में वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक कल्याण, मानसिक संबल और सामाजिक सुरक्षा को समर्पित एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की इस बहुआयामी पहल में जिले के लगभग 200 वरिष्ठ नागरिकों ने अत्यंत उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में आयोजित व्यापक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बुजुर्गों के लिए डायबिटीज , उच्च रक्तचाप, नेत्र जांच तथा आधुनिक फिजियोथेरेपी की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही चिकित्सा दल ने वृद्धजनों को मौसमी व्याधियों से बचाव, खान-पान के संतुलन एवं नियमित दिनचर्या से जुड़े बहुमूल्य चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किए।

स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत बुजुर्गों को वर्तमान समय की तकनीकी चुनौतियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक विशेष डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता सत्र संचालित किया गया। सत्र में विषय-विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी  के आधुनिक तरीकों से अवगत कराया तथा डिजिटल लेनदेन के सुरक्षित तरीकों, बैंक फ्रॉड से बचाव एवं गोपनीय ओटीपी/पिन साझा न करने जैसे अनिवार्य सुरक्षा मानकों की व्यावहारिक जानकारी दी।

इसी क्रम में, वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने हेतु वर्ष 2022 में गठित किंतु वर्तमान में निष्क्रिय पड़े 'कल्याण वृद्धजन संघ' में पुनः नया जीवन फूंकने के उद्देश्य से एक नए डे-केयर सेंटर का शुभारंभ बुनियाद केंद्र खैरा में किया गया। इस दौरान जून 2022 में गठित कल्याण वृद्धजन संघ' के अध्यक्ष श्री बैजनाथ साव को इस संस्था को अविलंब सक्रिय करते हुए बुजुर्गों के कल्याणार्थ दैनिक गतिविधियों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का  अनुरोध सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती काजोल मोदी द्वारा किया गया । इस अवसर पर उन्होंने रेखांकित किया कि यह संघ वरिष्ठ नागरिकों के सर्वांगीण विकास की दिशा में राज्य सरकार की एक संवेदनशील एवं सकारात्मक पहल है, जिसका सफल संचालन हम सभी का सामूहिक एवं नैतिक उत्तरदायित्व है। आगे उन्होंने कहा कि  जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों को समाज में गरिमापूर्ण स्थान, सर्वांगीण सुरक्षा एवं उनके विधिक अधिकारों की रक्षा हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासनिक प्रयास तभी पूर्णतः फलदायी होंगे जब इसमें समाज और स्वयं वरिष्ठ नागरिकों का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता प्राप्त होगी।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 11 अगस्त 2026 शीर्षक: अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बुनियाद केंद्र में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर; डिजिटल साक्षरता सह सुरक्षा सत्र में साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए गए टिप्स। •निष्क्रिय पड़े ‘कल्याण वृद्धजन संघ’ को गति देने हेतु नए डे-केयर सेंटर का हुआ शुभारंभ।• जमुई : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की 'अटल वयो अभ्युदय योजना' के अंतर्गत आज जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जमुई के द्वारा से बुनियाद केंद्र प्रांगण , खैरा में वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक कल्याण, मानसिक संबल और सामाजिक सुरक्षा को समर्पित एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की इस बहुआयामी पहल में जिले के लगभग 200 वरिष्ठ नागरिकों ने अत्यंत उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में आयोजित व्यापक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बुजुर्गों के लिए डायबिटीज , उच्च रक्तचाप, नेत्र जांच तथा आधुनिक फिजियोथेरेपी की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही चिकित्सा दल ने वृद्धजनों को मौसमी व्याधियों से बचाव, खान-पान के संतुलन एवं नियमित दिनचर्या से जुड़े बहुमूल्य चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किए। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत बुजुर्गों को वर्तमान समय की तकनीकी चुनौतियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक विशेष डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता सत्र संचालित किया गया। सत्र में विषय-विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी के आधुनिक तरीकों से अवगत कराया तथा डिजिटल लेनदेन के सुरक्षित तरीकों, बैंक फ्रॉड से बचाव एवं गोपनीय ओटीपी/पिन साझा न करने जैसे अनिवार्य सुरक्षा मानकों की व्यावहारिक जानकारी दी। इसी क्रम में, वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने हेतु वर्ष 2022 में गठित किंतु वर्तमान में निष्क्रिय पड़े 'कल्याण वृद्धजन संघ' में पुनः नया जीवन फूंकने के उद्देश्य से एक नए डे-केयर सेंटर का शुभारंभ बुनियाद केंद्र खैरा में किया गया। इस दौरान जून 2022 में गठित कल्याण वृद्धजन संघ' के अध्यक्ष श्री बैजनाथ साव को इस संस्था को अविलंब सक्रिय करते हुए बुजुर्गों के कल्याणार्थ दैनिक गतिविधियों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का अनुरोध सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती काजोल मोदी द्वारा किया गया । इस अवसर पर उन्होंने रेखांकित किया कि यह संघ वरिष्ठ नागरिकों के सर्वांगीण विकास की दिशा में राज्य सरकार की एक संवेदनशील एवं सकारात्मक पहल है, जिसका सफल संचालन हम सभी का सामूहिक एवं नैतिक उत्तरदायित्व है। आगे उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों को समाज में गरिमापूर्ण स्थान, सर्वांगीण सुरक्षा एवं उनके विधिक अधिकारों की रक्षा हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासनिक प्रयास तभी पूर्णतः फलदायी होंगे जब इसमें समाज और स्वयं वरिष्ठ नागरिकों का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता प्राप्त होगी।

Jamui, Bihar | Aug 11, 2026

जमुई: बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए टिप्स

खैरा स्थित बुनियाद केंद्र में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जमुई द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं डिजिटल साक्षरता-सह-सुरक्षा सत्र आयोजित किया गया।

शिविर में करीब 200 वरिष्ठ नागरिकों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच एवं फिजियोथेरेपी की सुविधा दी गई। वहीं साइबर एक्सपर्ट ने बुजुर्गों को OTP/PIN साझा न करने, बैंक फ्रॉड और साइबर ठगी से बचने के जरूरी टिप्स दिए।

कार्यक्रम के दौरान निष्क्रिय पड़े ‘कल्याण वृद्धजन संघ’ को सक्रिय करने के उद्देश्य से बुनियाद केंद्र, खैरा में नए डे-केयर सेंटर का शुभारंभ भी किया गया।

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती काजोल मोदी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

#Jamui #Khaira #AtalVayoAbhyudayYojana #SeniorCitizens #CyberFraud #DigitalLiteracy #DayCareCenter #BiharNews #JamuiNews #VinayYadav

जमुई: बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए टिप्स खैरा स्थित बुनियाद केंद्र में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जमुई द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं डिजिटल साक्षरता-सह-सुरक्षा सत्र आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 वरिष्ठ नागरिकों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच एवं फिजियोथेरेपी की सुविधा दी गई। वहीं साइबर एक्सपर्ट ने बुजुर्गों को OTP/PIN साझा न करने, बैंक फ्रॉड और साइबर ठगी से बचने के जरूरी टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान निष्क्रिय पड़े ‘कल्याण वृद्धजन संघ’ को सक्रिय करने के उद्देश्य से बुनियाद केंद्र, खैरा में नए डे-केयर सेंटर का शुभारंभ भी किया गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती काजोल मोदी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। #Jamui #Khaira #AtalVayoAbhyudayYojana #SeniorCitizens #CyberFraud #DigitalLiteracy #DayCareCenter #BiharNews #JamuiNews #VinayYadav

Sono, Jamui | Aug 11, 2026

नदी बनी जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा!

जमुई के खैरा प्रखंड के जतहर और कैरवतरी गांव में आज भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है। करीब 150 मीटर चौड़ी नदी बरसात में ग्रामीणों की राह रोक देती है। स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

वहीं, एक बुजुर्ग व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा टांग पर उठाकर नदी पार कराने की तस्वीर व्यवस्था के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

 हाथ में किताब, सामने उफनती नदी—
आखिर कब मिलेगी इन गांवों को सुरक्षित राह?

#जमुई #खैरा #जतहर #कैरवतरी #ग्रामीण_समस्या #बुनियादी_सुविधा #नदी_पार #स्कूली_बच्चे #जनता_की_आवाज #BiharNews #JamuiNews #GroundReport

नदी बनी जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा! जमुई के खैरा प्रखंड के जतहर और कैरवतरी गांव में आज भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है। करीब 150 मीटर चौड़ी नदी बरसात में ग्रामीणों की राह रोक देती है। स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। वहीं, एक बुजुर्ग व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा टांग पर उठाकर नदी पार कराने की तस्वीर व्यवस्था के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। हाथ में किताब, सामने उफनती नदी— आखिर कब मिलेगी इन गांवों को सुरक्षित राह? #जमुई #खैरा #जतहर #कैरवतरी #ग्रामीण_समस्या #बुनियादी_सुविधा #नदी_पार #स्कूली_बच्चे #जनता_की_आवाज #BiharNews #JamuiNews #GroundReport

Sono, Jamui | Aug 11, 2026

सावन की दूसरी सोमवारी पर प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर हमारे जमुई जिले की पावन माटी पर आस्था का भव्य जनसैलाब उमड़ा, जिसने हर हृदय को शिवभक्ति के अगाध रंग में सरोबार कर दिया। गिद्धेश्वर धाम , बाबा धनेश्वरनाथ धाम से लेकर पतनेश्वर नाथ धाम के साथ साथ जिले के तमाम शिवालयों तक—अलसुबह से ही हाथों में पवित्र जल, बेलपत्र और मन में महादेव का नाम लिए लाखों श्रद्धालुओं की अटूट कतारें और पूजा – अर्चना यह सिद्ध करती हैं कि जमुई का कण-कण और जन-जन भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास से स्पंदित है। एक तरफ जहाँ चारों ओर फैली हरी-भरी वादियाँ और रमणीय प्राकृतिक छटा जमुई की अलौकिक सुंदरता को बयां कर रही थीं, वहीं दूसरी तरफ 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के गगनभेदी जयकारों ने पूरी धरा को अध्यात्म के शिखर पर पहुँचा दिया। प्रिंट मीडिया के प्रमुख समाचार पत्रों ने भी जमुई वासियों की इस अभूतपूर्व श्रद्धा और अपार जन-आस्था को जिस प्रमुखता व ख़ूबसूरती के साथ अपनी सुर्खियों में जगह दी है, वह समस्त जिलेवासियों के लिए गर्व का क्षण है। यह मीडिया कवरेज केवल एक खबर नहीं, बल्कि जमुई की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अलौकिक सौंदर्य और अटूट भक्ति भावना का को दुनिया के समक्ष दिखाने का जीवंत दस्तावेज़ के समान है। देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना है कि वे अपनी कृपा दृष्टि हमारे प्रिय जमुई पर सदैव बनाए रखें, हर घर में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो और हमारी इस पावन धरा की यह भक्तिमय छटा यूँ ही अमर रहे।

#जमुई #सावन2026 #सावन_सोमवारी #धनेश्वरनाथ_धाम  #गिद्धेश्वरनाथ #पातनेश्वरनाथ #हर_हर_महादेव #सुन्दरजमुई #रमणीकजमुई #JamuiDiaries #JamuiBhakti #SawanSomwari #jamuinews 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Education Department Industries Department, Bihar

सावन की दूसरी सोमवारी पर प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर हमारे जमुई जिले की पावन माटी पर आस्था का भव्य जनसैलाब उमड़ा, जिसने हर हृदय को शिवभक्ति के अगाध रंग में सरोबार कर दिया। गिद्धेश्वर धाम , बाबा धनेश्वरनाथ धाम से लेकर पतनेश्वर नाथ धाम के साथ साथ जिले के तमाम शिवालयों तक—अलसुबह से ही हाथों में पवित्र जल, बेलपत्र और मन में महादेव का नाम लिए लाखों श्रद्धालुओं की अटूट कतारें और पूजा – अर्चना यह सिद्ध करती हैं कि जमुई का कण-कण और जन-जन भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास से स्पंदित है। एक तरफ जहाँ चारों ओर फैली हरी-भरी वादियाँ और रमणीय प्राकृतिक छटा जमुई की अलौकिक सुंदरता को बयां कर रही थीं, वहीं दूसरी तरफ 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के गगनभेदी जयकारों ने पूरी धरा को अध्यात्म के शिखर पर पहुँचा दिया। प्रिंट मीडिया के प्रमुख समाचार पत्रों ने भी जमुई वासियों की इस अभूतपूर्व श्रद्धा और अपार जन-आस्था को जिस प्रमुखता व ख़ूबसूरती के साथ अपनी सुर्खियों में जगह दी है, वह समस्त जिलेवासियों के लिए गर्व का क्षण है। यह मीडिया कवरेज केवल एक खबर नहीं, बल्कि जमुई की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अलौकिक सौंदर्य और अटूट भक्ति भावना का को दुनिया के समक्ष दिखाने का जीवंत दस्तावेज़ के समान है। देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना है कि वे अपनी कृपा दृष्टि हमारे प्रिय जमुई पर सदैव बनाए रखें, हर घर में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो और हमारी इस पावन धरा की यह भक्तिमय छटा यूँ ही अमर रहे। #जमुई #सावन2026 #सावन_सोमवारी #धनेश्वरनाथ_धाम #गिद्धेश्वरनाथ #पातनेश्वरनाथ #हर_हर_महादेव #सुन्दरजमुई #रमणीकजमुई #JamuiDiaries #JamuiBhakti #SawanSomwari #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Education Department Industries Department, Bihar

Jamui, Bihar | Aug 11, 2026