कुर्था: सड़क जाम से कराह रहे हैं कुर्था वासी। जाम में फंसे दो एंबुलेंस मे सवार मरीज के परिजन आक्रोशित।
Kurtha, Arwal | Jul 10, 2026 सड़क जाम से इन दिनों कुर्था वासी परेशान हैं। कुर्था बाजार में अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है ।शुक्रवार को शाम 4:00 बजे थाना के मुख्य द्वार से शकूराबाद मोड तक सड़क जाम रही। इस जाम में फंसे दो एंबुलेंस पर सवार मरीज के परिजन आक्रोशित हो गए ।इन्होंने ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की।