तिल्दा: रेलवे का लोहा चोरी करने वाले कबाड़ी सहित 4 लोगों को आरपीएफ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Oct 24, 2026 तिल्दा नेवरा आरपीएफ उपनिरीक्षक पतिराम जानी एवं बल सदस्यों के साथ सिलयारी क्षेत्र चेकिंग के दौरान मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि सिलियरी प्लेटफार्म के पास रखे दो नग रेलवे लोहे के खंभे को चार लोग मिलकर चोरी कर कुरेशी कबाड़ी सिलयारी में बेचे हैं आरपीएफ पुलिस ने मामले के तीन चोरों व एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है वहीं एक चोर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है