प्रतापगढ़: अंतू पुलिस ने गोबरी गांव की विधवा महिला को डूबे हुए ₹50,000 दिलाए, पेश की मानवता की मिसाल
प्रतापगढ़ के अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही की पहल पर एक बेसहारा विधवा महिला को उसके डूबे हुए पैसे वापस मिल गए। शुक्रवार दोपहर 3 बजे गोबरी निवासी गायत्री सिंह के पति द्वारा दिए गए ₹50,000 विपक्षी लौटा नहीं रहे थे। थाना प्रभारी के निर्देश पर दरोगा राम शंकर पांडे ने त्वरित कार्रवाई कर पैसे वापस दिलवाए। पुलिस की इस मानवीय मदद से महिला ने राहत की सांस ली।