बिल्हौर: बर्राजपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला सिलेंडर, खुफिया एजेंसी ने जांच के लिए की पहुंच
बुधवार शाम 5:00 बजे बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियां में गैस सिलेंडर पड़ा होने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।सूचना पर खुफिया एजेंसी और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी।जांच में सिलेंडर खाली पाया गया।जीआरपी एसपी अभिषेक वर्माने बुधवार 7:00 बजे बताया किसी शरारती ने रेलवे लाइन के पास सिलेंडर डाला जिससे पुलिस परेशान हो, जांच की जा रही है।