बिल्हौर: उत्तरीपुरा में रेलवे ट्रैक के पास मिला व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
उत्तरीपुरा चौकी क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।व्यक्ति के ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बुधवार दोपहर तीन बजे शब पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।