चूरू: गांव चलकोई में श्री कृष्ण गौशाला का उद्घाटन पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने समारोहपूर्वक किया
Churu, Churu | Feb 26, 2025 चूरू के गांव चलकोई में बुधवार को श्री कृष्ण गौशाला का पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ व चूरू विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर उद्घाटन किया। समारोहपूर्वक हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक हरलाल सहारण ने की। गौशाला के अध्यक्ष ध्रुवपाल सिंह ने शाम 5 बजे करीब बताया कि शिवरात्रि के दिन श्री कृष्ण गौ सेवा समिति चलकोई में समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया।