जहानाबाद में आयोजित GIS मास्टर प्लान बैठक में राजद विधायक राहुल कुमार ने कहा कि शहर के पुराने क्षेत्रों की मूल संरचना और पहचान को बरकरार रखते हुए विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने संतुलित शहरी विकास, बेहतर आधारभूत संरचना और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया।