फरसगांव: ग्राम सिंगारपूरी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते 23 वर्षीय युवक को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
17 मई को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिंगारपुरी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करते 23 वर्षीय अनतराम बघेल को गिरफ्तार किया है वहीं उनके कब्जे से 25 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की कीमत ₹3250 बरामद किया गया हैं। आरोपी अनतराम बघेल पर थाना फरसगांव में धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।