गिरिडीह: भदवा गांव के मुकुंद साव दहेज उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद जेल
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भदवा गांव निवासी मुकुंद साव को दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को 2 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।यह गिरफ्तारी अहिल्यापुर थाना कांड संख्या 11/2025 के तहत की गई है