गिरिडीह: सिहोडीह के आम बागान में स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमा का उसरी नदी में किया गया विसर्जन
सिहोडीह आम बागान में स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार रात 12 बजे उसरी नदी में किया गया। यहां दुर्गा मंडप से गाजे बाजे के साथ प्रोसेशन निकाल कर मां दुर्गे की प्रतिमा को पूरे क्षेत्र में भ्रमण करवाया गया।मां दुर्गे की प्रतिमा को भावभीनी विदाई दी गई।गाजे-बाजे और नगाड़े की थाप पर युवाओं-बुजुर्गों-महिलाओं और युवतियां जमकर थिरकते हुए नदी घाट पहुंचे।