गिरिडीह: पोरदाग में दर्दनाक हादसा, स्नान करते समय पिता-पुत्र की डूबने से मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग गांव में शनिवार शाम स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई। रविवार दोपहर 12 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार, आसनसोल निवासी सुजय मल्लिक अपने पुत्र दीप मल्लिक के साथ पूजा में रिश्तेदारों के घर आए थे।