गुरूर: चावल से भरी तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक पलटी, सड़क पर बिखरीं बोरियां; बालोद-गुरुर मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टला
Gurur, Balod | May 23, 2026 बालोद-गुरूर मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नेशनल हाईवे-930 पर ग्राम जगतरा के पास एफसीआई गोदाम के ठीक पहले चावल से भरी 14 चक्का ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रक में लदी चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे मार्ग पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही।