अस्पताल में नशेड़ी का हाईवोल्टेज ड्रामा!
नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा काट दिया। पीआरडी जवानों से हाथापाई की, समझाने पहुंचे लोगों की भी नहीं सुनी। हालात बिगड़ते देख प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो आखिरकार उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की हरकतें कितना बड़ा खतरा बन सकती हैं, आप क्या सोचते हैं?
#Nainital #HospitalDrama #UttarakhandNews #BreakingNews #BDPandeyHospital #ViralNews