रिस्पना को मिलेगी नई सांस, कूड़े और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
डीएम आशीष चौहान और महापौर सौरभ थपलियाल पहुंचे ग्राउंड जीरो, 12 जेसीबी और 15 डम्परों के साथ युद्धस्तर पर सफाई अभियान
देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने कमर कस ली है। डीएम डॉ. आशीष चौहान और महापौर सौरभ थपलियाल ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का निरीक्षण किया।
रिस्पना और बिंदाल नदी में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 12 जेसीबी मशीनें और 15 डम्पर लगातार कूड़ा, मलबा और अवरोध हटाने में जुटे हैं। अब तक शहर से करीब 17 हजार मीट्रिक टन कचरा हटाया जा चुका है।
मानसून से पहले नदी को साफ और स्वच्छ बनाने के साथ ही अनट्रीटेड नालों के उपचार और दीर्घकालिक पुनर्जीवन योजना पर भी काम शुरू हो गया है।
#RispanaRiver #Dehradun #CleanDehradun #NamamiGange #Uttarakhand #RiverRejuvenation #SwachhBharat