कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार नरवर के ग्राम चकरामपुर में आज जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए 50 साल पुराने रास्ते से अतिक्रमण हटाया है।
जिले में समस्याओं के त्वरित समाधान की नीति धरातल पर नजर आ रही है। ग्राम चकरामपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के समक्ष इस मंगलवार को जनसुनवाई में रावतपुरा स्कूल रोड से बड़ोनियापुरा मजरा तक के 50 वर्ष पुराने रास्ते के अवरुद्ध होने की व्यथा सुनाई थी। ग्रामीणों ने बताया था कि रास्ते पर पत्थर और बोल्डर डालकर उसे बंद कर दिया गया है, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने इस समस्या को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नरवर तहसीलदार को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आज तहसीलदार विजय कुमार त्यागी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त दल ने मौके पर पहुँचकर न केवल अतिक्रमण हटाया, बल्कि 300 मीटर लंबे और 15 फुट चौड़े रास्ते को पुन: आवागमन योग्य बनाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
69 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026