कांग्रेस भवन , चाईबासा में शुक्रवार को प्रस्तावित जिला कांग्रेस कमिटी ,प०सिंहभूम की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता ही हैं।