बड़वारा: अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शिक्षकों ने बड़वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Badwara, Katni | Apr 11, 2026 मध्यप्रदेश के अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को बड़वारा तहसील क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षकों ने लामबंद होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़वारा तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार ऋषि गौतम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है