लोहरदगा: लोहरदगा में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और भाइयों ने रक्षा का वचन दिया
लोहरदगा में शनिवार सुबह 11:30 बजे रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को आजीवन रक्षा का वचन देते हैं।