लोहरदगा: बीएस कॉलेज पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पति-पत्नी घायल
सेरंगहातू से लोहरदगा आने के क्रम में बीएस कॉलेज पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों की पहचान विनीत देवी और उनके पति प्रकाश प्रजापति के रूप में हुई है, जो टैरु प्रसाद प्रजापति के पुत्र हैं।घटना में पत्नी विनीत देवी को गहरी चोट आई है, जिसे रिम्स रेफर शनिवार दोपहर 1:30 बजे किया गया है।