लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार, 13 ग्राम ब्राउन शुगर, नकदी व फोन बरामद
लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन के आसपास ब्राउन सुगर की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है।