मछलीशहर: ब्लाक संसाधन केंद्र मुंगराबादशाहपुर पर लोकार्पण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
सटवां स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर शाम ब्लाक के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों ने प्रस्फुटन 2024 के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ० अविनाश सिंह ने आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।