मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस कार्रवाई में जुटी।
सन्तोष पटेल उम्र 26 वर्ष पुत्र भारत लाल पटेल खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया । देर रात उसके फोन की घंटी काफी देर से बज रही थी किंतु फोन नही उठा। फोन की घंटी सुनकर मां ने आवाज लगाया कोई जवाब नही मिला।दरवाजे के एक छोटे से होल से देखा तो वह सन्न रह गई। गौर से देखा तो छत मे फांसी के सहारे लटका हुआ था सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी।