मछलीशहर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सुजानगंज के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण करते हुए शौक्षिक गुणवत्ता और निपुण भारत लक्ष्य के अंर्तगत निपुणता की जांच की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा विकासखंड सुजानगंज के प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर, प्राथमिक विद्यालय इटहां, प्राथमिक विद्यालय सोनहिता, प्राथमिक विद्यालय बरपुर, प्राथमिक विद्यालय बरजीकला का औचक निरीक्षण किया गया।