मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के आदेपुर गांव में रास्ता बनाने से रोकने पर तीन को पीटा मुकदमा दर्ज
आदेपुर गांव निवासी अमृतलाल बिन्द पुत्र रामजियावन बिन्द ने थाने पर तहरीर दिया की मेरे खेत में मिट्टी डालकर रास्ता बना रहे थे और मेरे मना करने पर विद्याधर उपाध्याय पुत्र रामराज उपाध्याय, व उनके परिवार के लोग मारने लगे। बचाव करने आये मेरे घर के विवेक व ममता को भी मारे-पीटे।जिससे मुझे व दोनों को गंभीर चोटें आयी हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज ।