दतिया नगर: पीताम्बरा मंदिर के सामने यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, गलत पार्किंग हटवाई, वाहन चालकों को किया जागरूक
दतिया शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने शनिवार रात 09 बजे से करीब साढ़े 10 बजे तक पीताम्बरा मंदिर के सामने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने चालकों से कहा कि मुख्य मार्गों पर वाहन अव्यवस्थित खड़े न करें।