कोरांव: भवानीपुर में पैसा निकालने के बाद भी ई-रिक्शा न खरीदने और हैंडपंप मरम्मत व रीबोर के नाम पर फर्जी भुगतान की शिकायत
कोरांव विकासखंड के भवानीपुर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए ई-रिक्शा खरीद के नाम पर 1.60 लाख रुपये निकाले गए, लेकिन रिक्शा नहीं खरीदा गया। हैंडपंप मरम्मत और रीबोर के नाम पर भी फर्जीवाड़ा कर धनराशि निकालने की शिकायत की गई है। गांव निवासी कृष्णकांत सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।