नवाबगंज: गांव समूहा में धान काटने को लेकर खेत में हुई मारपीट, पिता-पुत्र घायल
खेत में धान काटने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर हमला करने का आरोप लगा है। मारपीट में दोनों घायल हो गए। खेत पर खाना देने पहुंची 13 साल की बेटी से भी मारपीट का आरोप है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव समूहा निवासी रामस्वरूप के मुताबिक, 14 अक्तूबर को वह अपने बेटों के साथ खेत में धान काट रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के