सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव के पास दबंगों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज हुआ
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव के पास अपने ई रिक्शा में सवारियां बैठा कर ले जा रहे एक ई रिक्शा चालक के साथ जरिया थाना क्षेत्र के मनकहरी गांव के निवासी तीन दबंग व्यक्तियों ने मारपीट कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।