बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने तमंचे के साथ बनाई रील, एक्स पर की गई शिकायत
इज्जतनगर थानाक्षेत्र में तमंचे के साथ रील बनाने वाले दो युवकों की एक्स पर की शिकायत की गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की शिकायत एक्स पर की गई। अधिकारियों ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने एडीजी बरेली और यूपी पुलिस को वीडियो टैग करते हुए लिखा कि दो युवकों का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ।