बरेली: भोजीपुरा में कुत्तों के बढ़ते हमले को लेकर अपना दल के प्रदेश सचिव ने आईजी ऑफिस में दिया शिकायती पत्र
भोजीपुरा में आवार कुत्तों के बढ़ रहे हमले को लेकर बुधवार को अपना दल के प्रदेश सचिव ने आईजी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया है। अपना दल के प्रदेश सचिव गजेंद्र पटेल ने बताया कि भोजीपुरा के मनेहरा गांव में बच्ची के ऊपर हाल ही में आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गांव के लोगों ने बच्ची को मुश्किल से बचाया।