बरेली: शहर में आचार संहिता के चलते पुलिस ने शुरु किया वाहन चेकिंग अभियान, चौराहों पर वाहन की हुई चेकिंग
आदर्श आचार संहिता लगते ही शहर में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। ऐसे में मंगलवार को पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी है। शहर के पटेल चौक, चौकी चौराहा, सेटेलाइट चौराहा, 100 फुटा चौराहा, डेलापीर तिराहा, डौहरा चौराहा, बीसलपुर चौराहा, चौपुला चौराहा, सुभाषनगर पुलिया जैसे तमाम चौराहों पर पुलिस ने वाहनों में चेकिंग अभियान शुरु कर दिया है।