बरेली: हाफिजगंज में बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसी ने युवक को बदमाशों के साथ मिलकर पीटा, घायल
हाफिजगंज के नारायण गांव में बच्चों के विवाद को लेकर युवक ने पड़ोसी पर मंगलवार को हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। गजेंद्र ने बताया कि पड़ोसी पप्पू के बच्चों में रास्ते में निकलने को लेकर विवाद हो गया था, जिसको लेकर पप्पू रंजीश मानने लगा। सोमवार देर रात पप्पू ने बदमाशों के साथ मिलकर गजेंद्र के ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।