बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में बैलों की भिड़ंत से दुकानों में हुआ नुकसान, मची भगदड़
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में मंगलवार देर रात दो बैल के आपस में भिड़ने से तीन दुकानों में नुकसान हो गया। मामला जोगी नवादा के बनखंडी नाथ मंदिर के पास का है, जहां दो बैल आपस में लड़ गए। इससे तीन दुकानों का सामान बिखर गया और एक दुकान का शीशा भी टूट गया। ऐसे में आसपास इलाके में भगदड़ मच गई। जिसके बाद मुश्किल से बैलों को काबू में लाया गया।