देर रात चाकूबाजी से मचा हड़कंप, देवर-भाभी समेत 4 पर ताबड़तोड़ हमला!
कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की उड़िया बस्ती में देर रात आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। विवाद के दौरान एक बदमाश ने देवर-भाभी, उनके भाई और बीच-बचाव करने आए युवक पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
हमले में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
वारदात की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों व आरोपी की तलाश में कार्रवाई जारी है।
आपसी रंजिश ने लिया खूनी रूप, चार लोगों पर चाकू से हमला—इलाके में दहशत का माहौल।
#Kota #Dadabari #KnifeAttack #UdiyaBasti #RajasthanNews #BreakingNews #AnnuRaviNews
Ladpura, Kota | Sep 12, 2026