खरसावां: मोहनबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
खरसावां प्रखंड अंतर्गत हरिभंजा पंचायत के मोहन बेड़ा गांव के ग्रामीणों ने रविवार दोपहर लगभग एक बजे जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को एक मांग पत्र सौंपा। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने स्थल का निरीक्षण भी किया। सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि उक्त गांव के सिनु ईचागुटू आवास से सुनील बोदरा के घर तक कच्ची सड़क होने के कारण आवागमन में