केकड़ी: केकड़ी कोर्ट परिसर में सड़क-नाली निर्माण के लिए ₹10 लाख मंजूर, अधिवक्ताओं ने MLA से मुलाकात कर मूलभूत समस्याएं बताई
Kekri, Ajmer | Aug 13, 2026 केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार सुबह 10 बजे जानकारी दी।बताया की बुधवार को केकड़ी न्यायालय परिसर पहुंचे।अधिवक्ताओं से मुलाकात में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों,अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में जलभराव,सड़क,अन्य मूलभूत समस्याएं बताई।विधायक ने कहा कि न्यायालय परिसर में सड़क,नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है।