गाज़ीपुर: गाजीपुर में जमीन के कागजात में हेराफेरी का आरोप, आबादी की जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत से मचा हड़कंप
गाजीपुर जिलाधिकारी आवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना पर बैठ गए। जिलाधिकारी आवास पर ग्रामीणों के धरना से पूरे महकमा में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस और अधिकारियों टीम पहुंच गई। जहां ग्रामीणों की बात को सुना गया। दरअसल ग्रामीणों का भांवरकोल थाना क्षेत्र में जमीन के कागजात में हेराफेरी कर नाम दर्ज कराने और आबादी की जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप सामने आया है।