विधानसभा में चिटफंड ठगी का मुद्दा गूंजा, विधायक Ram Kumar Kashyap - MLA Indri ने पीड़ितों की रकम लौटाने की उठाई मांग
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में इंद्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री राम कुमार कश्यप ने चिटफंड कंपनियों द्वारा आमजन के साथ की गई ठगी का गंभीर मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
@RamkumarkashyapMla indri ने सदन में कहा कि चिटफंड कंपनियों के माध्यम से लाखों लोगों की मेहनत की कमाई को हड़पा गया है। उन्होंने ऐसी कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा ठगी से प्रभावित पीड़ित परिवारों को उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग सरकार के समक्ष रखी।
विधायक ने कहा कि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाना उनका दायित्व है। आमजन की मेहनत की कमाई की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।
#हरियाणा_विधानसभा #राम_कुमार_कश्यप #जनता_की_आवाज #चिटफंड_ठगी #जनहित #जनसेवा #HVN24