#मेरठ में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों की कटाई, पर्यावरण प्रेमियों में रोष
#मेरठ, उत्तर प्रदेश। सिविल लाइंस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सैकड़ों वर्ष पुराने विशाल पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटा जा रहा है। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचाना आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा है। सवाल उठ रहा है कि क्या पेड़ों की कीमत पर होने वाला यह निर्माण ही सरकार का ‘हरित विकास’ है? पर्यावरण प्रेमियों ने पुराने पेड़ों को बचाने और विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
#मेरठजिलाधिकारी #कमिश्नरमेरठमंडल #मुख्यमंत्री #उत्तरप्रदेश