सिकंंदराबाद: सिकंदराबाद स्थित दीक्षित पैलेस में बलिदान दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी
भारत विकास परिषद सिकन्द्राबाद संस्कार शाखा व राष्ट्रचिंतना द्वारा अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर सनातन संस्कृति- चुनौतियाँ व समाधान विषय पर 25वीं राष्ट्रचिंतना गोष्ठी का आयोजन दीक्षित पैलेस पर किया गया।जिसमें मुख्यवक्ता स्वामी कैलाशानंद गिरी संबोधित करते हुए बलिदान दिवस पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया।