बूंदी: सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर गबन करने के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Bundi, Bundi | Jun 20, 2025 धोखाधड़ी कर गबन करने के आरोपी को गिरफ्तार करने के जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर थाना अधिकारी रमेश चंद्र आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी महेंद्र कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था जिस पर धोखाधड़ी कर गबन करने का आरोप है।