मुज़फ्फरनगर: हाईटेंशन लाइन बनी मौत का जाल, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आकर टेंट कर्मचारी की हुई दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर के पचेंडा रोड पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से टेंट कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चन सिंह कॉलोनी की पुलिया के पास टेंट खोलते समय लोहे की नाल विद्युत लाइन से टकरा गई, जिससे कर्मचारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।