मानिकपुर: कंपोजिट विद्यालय मंदिर टोला में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम, बीते शनिवार को BSA ने प्रधानाध्यापक पर की कार्रवाई
चित्रकूट, दोपहर 1बजे—मानिकपुर के कंपोजिट विद्यालय मंदिर टोला में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम मिली।प्राइमरी में 24 में 15 और जूनियर में 36 में सिर्फ 10 छात्र मौजूद रहे। शिक्षकों ने महुआ सीजन और शादियों को वजह बताया। गौरतलब—शनिवार को बीएसए ने लापरवाही पर कार्रवाई की थी। आज—प्रधानाध्यापक अवकाश पर रहे, व्यवस्था पर सवाल उठे।